फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Outbreak of cold diarrhea and fever, 14 children admitted

Lucknow News: कोल्ड डायरिया व बुखार का प्रकोप, 14 बच्चे भर्ती

Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold diarrhea and fever, 14 children admitted
रायबरेली। ठंड में बुखार के साथ ही कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ गया है। बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद बृहस्पतिवार को 14 बच्चों को भर्ती कराया गया है। बुखार के अन्य मरीज भर्ती कराए गए हैं। ओपीडी में बुखार, उल्टी दस्त के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद सुभाष (2), निशंक (5), कृष्ण (2), शिवांश (1), दीपाली (12), जानवी (6), निर्भय (1), आलोक (2), काजल (6), आरोही (3), पंक्षी (2), इबारत (3) और आराध्या (8) को भर्ती कराया गया। बच्चा वार्ड में भर्ती करके बच्चों का इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिनभर जांच कराने और दवा लेने के लिए लोग लाइन में नजर आए।


ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में दवाओं का संकट
सीएचसी, पीएचसी में मरीज बढ़ने के साथ दवाओं का संकट बढ़ गया है। पैरासीटामॉल सहित अन्य दवाओं का संकट बढ़ गया है। मरीजों को बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में मरीजों की जेब ढीली हो रही है। रोक के बाद भी चिकित्सक खुलेआम बाजार से खरीदने के लिए दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले में पर्याप्त दवाएं होने का दावा कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि स्टोर में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को स्टोर से दवाएं मंगवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed