फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Out sourcing agencies are not giving full salary to workers

जांच के दायरे में आएंगी नगर निगम की कार्यदायी संस्थाएं

Sun, 21 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Out sourcing agencies are not giving full salary to workers
नगर निगम में लगीं आउट सोर्सिंग कंपनियां कर रही मनमानी। - फोटो : ??? ?????
नगर निगम में लगीं कार्यदायी संस्थाएं कर्मचारियों के वेतन भुगतान से लेकर उनके ईपीएफ और ईएसआई देने तक में धांधली कर रही हैं। अब उन पर जांच का शिकंजा करने वाला है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी में कार्यरत एक कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच और कार्रवाई को लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से श्रम विभाग को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर निगम से लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी तक पचास से अधिक कार्यदायी संस्थाएं कई विभागों में काम करती हैं।
नगर निगम में सबसे अधिक करीब सात हजार कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यदायी संस्थाओं के जरिए लगे हैं।
इसके अलावा मार्ग प्रकाश, उद्यान, केयर टेकर आदि विभागों में भी करीब तीन हजार कर्मचारी अलग-अलग आउट सोर्सिंग एजेंसियों के जरिए लगे हैं।
जिन पर हर साल करीब 80 करोड़ रुपये का भुगतान नगर निगम करता है, ज्यादातर एजेंसियां प्रभावशाली लोगों और नगर निगम से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के करीबियों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
स्मार्ट सिटी कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से सहायक श्रमायुक्त को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कमांड कंट्रोल सेंटर में कर्मचारियों को उपलब्ध कराने वाली निजी आउट सोर्सिंग एजेंसी कई तरह की अनियमितता कर रही है। एजेंसी श्रम विभाग द्वारा तय वेतन कर्मचारियों को नहीं दे रही है। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की है। वेतन देने में शोषण किया जा रहा है और सही भुगतान मांगेने पर कार्यमुक्त करने की धमकी दी जाता है। एजेंसी ईपीएफ और ईएसआई की भी जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed