'...भाजपा को भी देंगे वोट' मायावती के बयान पर प्रियंका ने पूछा- इसके बाद भी कुछ बाकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सपा से हाथ मिलाया था। लेकिन उनके परिवारिक अंतरकलह के कारण बसपा के साथ गठबंधन कर भी वो ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए। मायावती ने स्पष्ट कहा है कि राज्यसभा चुनावों में हम सपा प्रत्याशियों को बुरी तरह हराएंगे। इसके लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके लिए अगर हमें भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को अपना वोट देना पड़े तो हम वो भी करेंगे।
We have decided that to defeat SP candidate in future MLC elections in UP, we will put all our force & even if we have to give our vote to BJP candidate or any party candidate, we'll do it: BSP Chief Mayawati https://t.co/DCfn2d5GYa pic.twitter.com/Ly92wIHpSQ
— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
इसके साथ ही मायावती ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सात विधायकों के निलंबन का भी एलान किया है। मायावती ने विधायक असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज) , हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर) और वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़) को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा ने हमसे संपर्क बंद कर दिया और इसीलिए हमने अपने रास्ता बदल लिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात का भी खुलासा करना चाहती हूं कि जब हमने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया तो हमने इसके लिए बहुत मेहनत की, लेकिन जब से यह गठबंधन हुआ था तब से सपा प्रमुख की मंशा दिखने लगी थी।
I want to disclose that when we decided to contest polls with SP for Lok Sabha elections in UP, we worked very hard for it but from day-1 of our coalition SP Chief kept telling S C Mishra that since BSP-SP had joined hands, I should take back my June 1995 case: BSP Chief Mayawati https://t.co/YUUfiljUMN pic.twitter.com/WrTmNql0NP
— ANI (@ANI) October 29, 2020
जब हमने लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद हमारे प्रति समाजवादी पार्टी के बदले व्यवहार को देखा तो महसूस किया कि हमने उनके खिलाफ 2 जून 1995 के मुकदमे को वापस लेकर एक बड़ी गलती की है और हमें उनसे हाथ नहीं मिलाना चाहिए था। हमें थोड़ी गहराई से विचार करना चाहिए था।
प्रियंका ने कसा तंजWhen we saw Samajwadi Party's behaviour towards us after Lok Sabha election results, we realised that we have committed a big mistake by taking back our 2nd June 1995 case against them & we shouldn't have joined hands with them. We should've thought bit deeply: BSP Chief Mayawati https://t.co/B3H1NCjqv9 pic.twitter.com/yQBtWMwLGr
— ANI (@ANI) October 29, 2020
मायावती के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए इन बयानों के बाद प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। अपने ट्विटर हैंडल से मायावती का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि- 'इसके बाद भी कुछ बाकी है?'
इसके बाद भी कुछ बाकी है? pic.twitter.com/WGNxMWq9gh
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 29, 2020