{"_id":"675f28de63025f46970f20d4","slug":"ots-10-thousand-people-registered-raebareli-news-c-101-1-slko1032-124254-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस : 10 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस : 10 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू हो गई है। रविवार को पहले दिन 60 स्थानों पर शिविर लगाए गए। इसमें 10 हजार उपभोक्ताओं ने शिविर में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं अपने क्षेत्र में लगे शिविरों का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता समय रहते रजिस्ट्रेशन करा लें।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश की देखरेख में इंदिरा नगर, गोराबाजार, मधुबन में कैंप लगाए गए। उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन एके सिंह की देखरेख में सतांव, सुल्तानपुरखेड़ा, सिधौना, भुएमऊ, रतापुर में शिविर लगाए गए। ऊंचाहार, जगतपुर, गदागंज में लगे शिविर में भीड़ उमड़ी। एक्सईएन धीरेंद्र कुमार ने शिविरों का निरीक्षण किया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ओटीएस तीन चरणों में शुरू की गई है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने पर बिजली बिल में लगा ब्याज पूरा माफ होगा। दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन कराने पर 80, जबकि तीसरे चरण में 70 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के मदाखेड़ा, उदरहरा, नीवां, दैजुवाखेड़ा गांव में 10 हजार से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
जेई रामनाथ ने बताया कि उपभोक्ता ओटीएस में रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिल जमा कर दें। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के रीवां गांव में जेई हरेंद्र सिंह की देखरेख में कैंप लगाया गया। यहां पर 15 लोगों ने ओटीएस का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।