{"_id":"6dd4d0698b9c78630bd73f24193e4acf","slug":"orthopedic-surgeon-will-learn-operation-on-dead-bodies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लाशों का ऑपरेशन करेंगे लखनऊ के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लाशों का ऑपरेशन करेंगे लखनऊ के डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Nov 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे के शिकार होने वाले लोगों की अक्सर कमर की हड्डी टूट जाती है। मेडिकल की भाषा में इसे पेल्विस फ्रैक्चर कहा जाता है। पेल्विस फ्रैक्चर के मरीज का सही समय पर सटीक इलाज हो तो अपंगता से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑर्थो सर्जन को पेल्विस फ्रैक्चर की सर्जरी सिखाने के लिए 28 व 29 नवंबर को कैरियर मेडिकल कॉलेज में कैडवेरिक पेल्वी-एसटैबुलर फ्रैक्चर फिक्सेशन वर्कशॉप व सीएमई का आयोजन किया जाएगा। डॉक्टर्स डेडबॉडीज पर ऑपरेशन करना सीखेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी बृहस्पतिवार को लखनऊ ऑर्थोपैडिक क्लब के सचिव डॉ. हरीश मक्कड़ ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉ. राकेश सेन और एम्स दिल्ली के डॉ. विवेक तिरखा चिकित्सकों को डेड बॉडी पर पेल्विक सर्जरी कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. हरीश मक्कड़ ने बताया कि सौ में से छह लोग पेल्विक फ्रैक्चर की समस्या से पीड़ित हैं। सर्जरी के लिए बॉडी डेरा सच्चा सौदा से मुहैया कराई गई है।