फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   orthopedic opd started at new building in kgmu

Lucknow News: परामर्श के बाद एक ही छत के नीचे मिलीं दवाएं, हुईं जांच

Sat, 19 Jul 2025 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
orthopedic opd started at new building in kgmu
केजीएमयू में नए भवन में शुरू हुई हड्डी रोग की ओपीडी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में शनिवार से हड्डी रोग विभाग की ओपीडी सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी सेंटर में शुरू हो गई। ओपीडी शुरू होने के बाद अब मरीजों को परामर्श के बाद दवाएं और जांच के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। एक ही छत के नीचे उन्हें सभी सुविधाएं मिलने लगी हैं।
विज्ञापन

सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी सेंटर के इंचार्ज डाॅ. कुमार शांतनु ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को केजीएमयू में आठ मंजिला सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी का शुभारंभ किया था। अब इसमें ओपीडी की शुरुआत हो गई है। अभी तक पुराने भवन में ओपीडी का संचालन होता था। ओपीडी के बाद जांचऔर दवाओं के लिए मरीजों को अलग भवन में जाना पड़ता था। नए भवन की शुरुआत के बाद उनकी यह समस्या हल हो गई है। ओपीडी में शनिवार को दिखाने पहुंचे आलमबाग निवासी रामकुमार गुप्ता ने बतायाकि अभी तक उनको लंबी दाैड़ लगानी पड़ती थी। अब सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलनी शुरू हो गई हैं। इसी तरह गोंडा निवासी सुनीता वर्मा का कहना था कि ऑपरेशन के बाद वे फाॅलोअप में आई हैं। अब ओपीडी में पर्याप्त स्थान है और सभी सुविधाएं भी हैं। इस भवन में कुल 340 बेड हैं। जिसमें 24 प्राइवेट रूम और 24 आईसीयू बेड हैं। आठ ऑपरेशन थिएटर हैं। इस भवन में आर्थोपेडिक्स सर्जरी, पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट मेडिसिन विभाग भी संचालित होने हैं। इन विभागों की ओपीडी सोमवार को चलेगी। हड्डी रोग विभाग के प्रमुख प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि विभाग में भर्ती करने की क्षमता भी बढ़ गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

केजीएमयू में नए भवन में शुरू हुई हड्डी रोग की ओपीडी

केजीएमयू में नए भवन में शुरू हुई हड्डी रोग की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed