{"_id":"68627631cc4f5639bb012ab4","slug":"ors-distributed-every-household-from-july-1-to-prevent-diarrhea-children-life-protection-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Mission: डायरिया से बचाव के लिए एक जुलाई से घर-घर बांटा जाएगा ओआरएस, बच्चों को मिलेगी जीवन सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Mission: डायरिया से बचाव के लिए एक जुलाई से घर-घर बांटा जाएगा ओआरएस, बच्चों को मिलेगी जीवन सुरक्षा
Mon, 30 Jun 2025 05:14 PM IST
ishwar ashish
चंद्रभान यादव, अमर उजाला लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:14 PM IST
सार
लखनऊ में 1 जुलाई से 'डायरिया रोको अभियान' की शुरुआत होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच साल से कम उम्र के बच्चों के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ओआरएस का घोल। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस्त से पीड़ित बच्चों की हालत गंभीर होने पर ओआरएस देकर उनकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर ओआरएस के पैकेट बंटवाने और इसके फायदे बताने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान के साथ ही इस वर्ष डायरिया रोको अभियान भी शुरू किया जा रहा है। आशा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों के बारे में जानकारी लेंगे। जो बीमार हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाएंगे। स्वस्थ बच्चों को भी ओआरएस का पैकेट और जिंक टैबलेट देंगे। बच्चों और उनके अभिभावकों को इसके प्रयोग के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow News: कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात; पढ़कर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र तक ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां भेजी जा रही हैं। करीब 10 लाख ओआरएस पैकेट केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। सभी सीएमओ से अतिरिक्त मांग के बारे में जानकारी ली गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का कहना है कि बच्चों को बीमार होने से बचाने और उनकी मृत्युदर को कम करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
बारिश के मौसम में विभिन्न स्थानों पर डायरिया के मामले सामने आते हैं। यह देखा गया है कि ओआरएस का पैकेट देने से डायरियाग्रस्त बच्चों को तात्कालिक तौर पर राहत मिल जाती है। इसी वजह से इस वर्ष डायरिया रोको अभियान शुरू किया गया है। वेक्टर जनित रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंघल का कहना है पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाले सभी घरों में ओआरएस का पैकेट देने और उसके बारे में लोगों को जागरूक करने का फायदा मिलेगा।