फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Orgy of criminals, murder, loot and abduction in the state: Akhilesh

यूपी में अपराधियों का तांडव, हत्या लूट व अपहरण की बाढ़ : अखिलेश

Thu, 21 Jan 2021 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jan 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Orgy of criminals, murder, loot and abduction in the state: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर राजभवन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और पुलिस तंत्र अपराधियों के आगे पस्त है। हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते आम लोगों की जिंदगी पर हर क्षण खतरा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है।
विज्ञापन


 अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में हर तीसरे दिन हत्या हो रही है। सरकार की खामोशी अपराधियों के हौंसले बढ़ा रही है। पिछले 20 दिनों में हर तीसरे तीन हत्या, फायरिंग, चोरी, छेड़खानी और किशोरियों के अपहरण की घटनाएं ध्वस्त कानून व्यवस्था की नजीर है। राजभवन किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में है। राजधानी लखनऊ भी अपराध से भयाक्रांत है। बख्शी का तालाब क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरी में रण बाबा महादेव मंदिर के पुजारी फकीरे दास की लूट के बाद हत्या कर दी गई। पिछले दिनों लखनऊ के जानकीपुरम, हसनगंज और मड़ियांव में अपराधियों ने लोगों को डराने और वर्चस्व जताने के लिए घटनाएं कीं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, कासगंज के गांव पिथुनपुर में 10 वर्षीय बालक लोकेश की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस सक्रिय होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। गोंडा में एमसीपीसी कालेज ऑफ  नर्सिंग एंड मेडिकल साइंस के छात्र लोकेश की अपहरण के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। इसके अलावा उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed