फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order for investigation of waqf land worth crores in Nasirabad

Lucknow News: नसीराबाद में करोड़ों की वक्फ भूमि के जांच के आदेश

Tue, 12 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation of waqf land worth crores in Nasirabad
रायबरेली। नसीराबाद में वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। आईजीआरएस पर आई शिकायत के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एसडीएम सलोन को जांच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वक्फ की जमीन अपने नाम कराने और 20 वर्षों से लेखाजोखा न देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी आलोक कश्यप ने आईजीआरएस पर शिकायत कर आरोप लगाया कि 15 फरवरी 1893 में मीर मोहम्मद तकी ने कई बीघे खेत, घर, बाग आदि वक्फ बोर्ड को दे दिया था। यह जमीन सेंट्रल शिया बोर्ड में वक्फ संख्या 1084 पर दर्ज है। आरोप लगाया कि पुराने मुतवल्ली को हटाकर नए मुतवल्ली की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


नए मुतवल्ली ने करीब 20 साल से कोई हिसाब नहीं दिया है। मुतवल्ली निजी कार्यों में धनराशि को खर्च कर रहे हैं। आरोप लगाया कि नसीराबाद स्थित खसरा संख्या 1296, 1444, 1474, 1469, 1513, 1514, 1515, 1516, 1858, 1859, और 3419 में गलत तरीके से नाम भूलेख में दर्ज करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत आने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने एसडीएम सलोन को जांच सौंपी है। उन्होंने मामले की बिंदुवार जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिससे शिकायत का निस्तारण कराया जा सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया कि आईजीआरएस पर नसीराबाद स्थित वक्फ भूमि से संबंधित शिकायत आने के बाद एसडीएम सलोन को पत्र लिखा गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed