फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   optional electricity supply network in gomti nagar

Lucknow News: गोमतीनगर व चिनहट में 174 करोड़ से सुधरेगी बिजली आपूर्ति, तैयार होगा वैकल्पिक नेटवर्क

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
optional electricity supply network in gomti nagar
नरेश शर्मा, लखनऊ। गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार एवं चिनहट इलाके की पांच लाख की आबादी को गर्मियों में बार-बार बत्ती होने की समस्या से राहत दिलाने के लिए 174 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम से गोमतीनगर व चिनहट खंड में वैकल्पिक बिजली नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके तहत 33 केवी, 11 केवी ओवर हेड, भूमिगत लाइन बनाने, नये ट्रांसफार्मर लगाने, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स स्थापित करने व ओवरलोड 11 केवी लाइनों को दो भागों में बांटने का काम होगा। 143 करोड़ रुपये से गोमतीनगर व 31 करोड़ से चिनहट खंड इलाके में गोमतीनगर विस्तार आदि में बिजली सुधार के काम होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर उच्च अफसरों को भेजा गया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर खंड के प्रस्तावित कार्य : दो उपकेंद्रों पर लगेंगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर
गोमतीनगर खंड के मंत्री आवास एवं विश्वास खंड उपकेंद्र पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे आगामी गर्मी में ये दोनों उपकेंद्र ओवरलोड नहीं हो सकेंगे। इससे विश्वास खंड, विभूति खंड में बिजली संकट घटेगा।
विज्ञापन

आरएमयू से स्वत: चालू होगी बंद बिजली
गोमतीनगर में सभी ट्रांसफार्मर दो अलग-अलग 11 केवी लाइन की सप्लाई से कनेक्ट होंगे। इस ट्रांसफार्मर पर रिंग मेंस यूनिट (आरएमयू) स्थापित की जाएगी। इससे एक 11 केवी लाइन की सप्लाई बंद होते ही वैकल्पिक लाइन से स्वत: ही बिजली चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरिख ट्रांसमिशन से इन उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें बनेंगी
मंत्री आवास, विपिन खंड, ग्वारी कलवर्ट, विराज खंड।
चिनहट खंड के प्रस्तावित कार्य : सेक्टर एक में बनेंगे डबल स्रोत
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक में छह 11 हजार वोल्ट की नई लाइन बनाकर बिजली सप्लाई सुधारेंगे। यह सुलभ आवास सेक्टर 6, विस्तार फीडर, पटेलपुरम, बाघामऊ, रामआसरे पुरवा, सुलभ आवास सेक्टर के नाम से फीडर बनेंगे। इसके लिए भूमिगत केबल डाला जाएगा।
काम के लिए नहीं बंद करेंगे फीडर
250 एवं 400 केवीए ट्रांसफार्मर के लिए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बनाएं जाएंगे। इनके बन जाने से मेंटेनेंस के दौरान 11 केवी फीडर बंद नहीं करने पड़ेंगे। सिर्फ बॉक्स से पेटी हटा कर मरम्मत कार्य हो सकेंगे।

सतरिख ट्रांसमिशन से उपकेंद्रों 33 केवी लाइनें बनेंगी
पांच, लौलाई, ओमेगा।
अफसरों को भेजा प्रस्ताव
मुख्य अभियंता, लेसा ट्रांस गोमती अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि गोमतीनगर एवं चिनहट खंड में 174 करोड़ रुपये से सुधार कार्य कराने का प्रस्ताव उच्च अफसरों को भेजा गया है। इस काम के बाद बिजली सप्लाई सुधरेगी और ट्रिपिंग कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed