{"_id":"5975ff354f1c1bd13f8b473d","slug":"opposition-made-a-symbolic-assembly-to-pay-homage-to-a-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विपक्ष ने बनाई सिम्बॉलिक असेंबली, पूरी की अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में विपक्ष ने बनाई सिम्बॉलिक असेंबली, पूरी की अपनी जिम्मेदारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
सिम्बोलिक असेंबली में बैठे विपक्ष के नेता
- फोटो : amar ujala
यूपी में विपक्ष में चल रहे बजट सत्र में विपक्ष ने सदन का बायकाट जारी रखा और सदन के सेंट्रल हॉल में एक सिम्बॉलिक असेंबली बनाई।
विज्ञापन
सिम्बॉलिक असेंबली बनाकर शोक प्रस्ताव लाया गया और इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक मथुरा पाल का निधन हो गया था जिसके बाद जिनके प्रति विधायकों ने संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विपक्ष ने सदन का बॉयकाट कर रखा है। सरकार से उनकी शिकायतें खत्म नहीं हुई है। जिसके कारण विधानभवन के सेंट्रल हॉल में मृतक विधायक को श्रद्घांजलि देने के लिए सिम्बॉलिक असेंबली बनाई गई।
विज्ञापन
मंगलवार को भारत के निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ लेंगे, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।