फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition leaders house arrest for supporting farmers agitation.

प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज पर अखिलेश ने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर रोक लोकतंत्र की हत्या

Mon, 14 Dec 2020 10:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders house arrest for supporting farmers agitation.
प्रदर्शन का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को किसान संगठनों के समर्थन में राजनीतिक दलों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। कई जिलों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लखनऊ में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों पर हुए लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चोटें आई हैं। रात में करीब डेढ़ सौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकलने पर पाबंदी लगाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने गौतमपल्ली स्थित अपने आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन


 सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया। पुलिस ने कई जगह उन पर बर्बरता से लाठीचार्ज किया, हजारों की संख्या में गिरफ्तारी की। जिला तथा महानगर अध्यक्षों ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कासगंज में किसान बैलगाड़ी और भदोही व बुलंदशहर में ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार चाहे जितना दमन और अत्याचार कर ले, अन्नदाता से अन्याय पर समाजवादियों का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसान नाराज हैं और दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनेगी और किसानों के माफिक जनहित के कदम उठाए जाएंगे। किसान को पूरा सम्मान और सुरक्षा मिलेगी। भाजपा को किसानों को अपमानित करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर कूच करना चाहा तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया। पुलिस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed