{"_id":"6a31b5762318d8e6570b8c54","slug":"operation-of-several-trains-affected-from-june-23-to-30-lucknow-news-c-13-lko1070-1785738-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 23 से 30 जून तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 23 से 30 जून तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण के काम के कारण 23 से 30 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। करीब 27 किमी लंबे इस ट्रैक पर नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के लिए ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि निरस्त होने वाली ट्रेनों में 55141 बनारस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन स्पेशल और 55142 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-बनारस स्पेशल शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 23 से 30 जून तक निरस्त रहेंगी। ट्रेन 65117 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम और 65118 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी 28 से 30 जून तक निरस्त रहेंगी।
14201 जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस और 14202 रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से चलेंगी या वहीं समाप्त होंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
ये गाड़ियां बदले रूट से दौड़ेंगी
लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इनमें 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, 12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस और 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ये गाड़ियां लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद-वाराणसी या वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें प्रयागराज-फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज मार्ग से भी चलेंगी। बदले मार्गों के कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। कुछ रेलगाड़ियां 30 मिनट से लेकर 150 मिनट तक की देरी से चलेंगी या मार्ग में नियंत्रित की जाएंगी।
बादशाहपुर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
बादशाहपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध न होने के कारण 26 से 30 जून तक विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव अस्थायी रूप से सुवंसा स्टेशन पर दिया जाएगा। जिन ट्रेनों का जंघई स्टेशन पर पहले से ठहराव है, उन्हें सुवंसा स्टेशन पर भी दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। इनमें 15128 वाराणसी सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।