फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of Punjab Mail and Nilanchal will remain disrupted today

Lucknow News: पंजाब मेल व नीलांचल का संचालन आज रहेगा बाधित

Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Operation of Punjab Mail and Nilanchal will remain disrupted today
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बछरावां एवं कुंदनगंज स्टेशन के बीच, कनकहां एवं मल्हौर स्टेशन के मध्य एवं रायबरेली-रूपामऊ के बीच पुलों पर सबवे निर्माण कार्यों के चलते पंजाब मेल सहित कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एवं 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 18 मई को बदले रूट लखनऊ जं., उतरेटिया, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते से चलाई जाएगी। ट्रेन बछरावां, रायबरेली, जायस सिटी, गौरीगंज व अमेठी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस भी उक्त रूट से चलाई जाएगी। ट्रेन रायबरेली की जगह सुलतानपुर के रास्ते चलेगी। इससे चिलबिला, मां चंदिका देवी धाम अन्तू, मिसरौली, अमेठी, गौरीगंज, जायस सिटी, फुरसतगंज, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12876 आनंदविहार टर्मिनल पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 18 को लखनऊ से बछरावां के मध्य रास्ते में डेढ़ घंटे रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed