फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of Nilanchal disrupted due to accident in Odisha, canceled

Lucknow News: ओडिशा में हादसे से बिगड़ा नीलांचल का संचालन, निरस्त

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Operation of Nilanchal disrupted due to accident in Odisha, canceled
रायबरेली। ओडिशा में हुए रेल हादसे का असर अब तक खत्म नहीं हुआ है। घटना वाले जिले बालासोर से होकर गुजरने वाली नीलांचल एक्सप्रेस की रफ्तार इतनी ज्यादा धीमी हो गई कि उसे निरस्त करना पड़ा, ताकि अगले दिनों में ट्रेन का नियमित संचालन हो सके। इसी तरह रायबरेली से होकर गुजरने वाली कई अन्य गाडिय़ों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को काफी परेशान किया। भीषण गर्मी में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर में रेल हादसा हुआ था। हादसे के बाद से ओडिशा से होकर गुजरने वाली ज्यादातर गाडिय़ां प्रभावित हैं। इनमें नीलांचल एक्सप्रेस भी शामिल है। पुरी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच दौडने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर से होकर गुजरती है, जिसकी वजह से इस ट्रेन को बदले हुए मार्ग से चलाया जाने लगा। इससे ट्रेन की लेटलतीफी बढने लगी। पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े दस घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची। इस गाड़ी के रायबरेली पहुंचने का समय दोपहर लगभग 11.30 बजे निर्धारित है, लेकिन रात लगभग 10 बजे आई। यही वजह रही कि आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

नीलांचल एक्सप्रेस ओडिशा हादसे के बाद प्रभावित रही तो इस जिले से होकर गुजरने वाली दूसरी कई ट्रेनें कई अन्य कारणों से लेट रहीं। मंगलवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल और पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल भी काफी विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ओडिशा के रेल हादसे की वजह से नीलांचल की लेटलतीफी अधिक होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। बाकी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed