फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation of 21 trains affected by four

Lucknow News: 21 ट्रेनों का संचालन चार से प्रभावित

Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Operation of 21 trains affected by four
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स के निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण चार से 11 अप्रैल तक 21 ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। 64702 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) मेमू इस दौरान निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इन तारीखों में 54331 लखनऊ–बालामऊ पैसेंजर, 54337 लखनऊ–शाहजहांपुर पैसेंजर, 54332 बालामऊ–लखनऊ पैसेंजर व 54338 शाहजहांपुर–लखनऊ पैसेंजर आलमनगर तक ही आएंगी व यहीं से चलेंगी। मानकनगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर के रास्ते कई ट्रेनों को चलाया जाएगा। इनमें तीन व 10 अप्रैल को 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, छह अप्रैल को 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल, चार व 11 अप्रैल को 11080 गोरखपुर-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, पांच से 10 अप्रैल को 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, चार से 11 अप्रैल तक 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस व 11123 ग्वालियर- बरौनी मेल तथा तीन से दस अप्रैल तक 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल शामिल है।
विज्ञापन




आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर-उतरेटिया के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
कई ट्रेनों को आलमनगर-ट्रांसपोर्टर-उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा। इनमें पांच व आठ अप्रैल को 12356 अर्चना एक्सप्रेस, चार अप्रैल को 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन, छह व नौ अप्रैल को 14523 हरिहर एक्सप्रेस, चार व सात अप्रैल को 14524 हरिहर एक्सप्रेस, नौ अप्रैल को 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, चार से 11 अप्रैल को 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, आठ अप्रैल को 20940 सुलतानपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा चार व 11 अप्रैल को 20964 वाराणसी-साबरमती साप्ताहिक सुपरफास्ट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed