फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OPDs of medical institutions closed today, half day in hospitals

Lucknow News: चिकित्सा संस्थानाें की ओपीडी आज बंद, अस्पतालों में हाफ डे

Thu, 25 Dec 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
OPDs of medical institutions closed today, half day in hospitals
लखनऊ। क्रिसमस पर बृहस्पतिवार को पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, कैंसर संस्थान व अन्य चिकित्सा संस्थान में ओपीडी बंद रहेगी। वहीं, बलरामपुर और सिविल अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का संचालन हाफ डे यानी दोपहर 12 बजे तक ही होगा। इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे तक परचे बनेंगे। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह, लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीज नहीं देखे जाएंगे, लेकिन इमरजेंसी में मरीजों को 24 घंटे इलाज मिलेगा। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला, सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, आरएसएम अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा, लोकबंधु व अन्य सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों ने बताया कि अस्पतालों में ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक ही होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed