{"_id":"5e78a2468ebc3e76840fb9a0","slug":"opd-closed-in-hospitals-in-lucknow-treatment-only-in-emergency-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू समेत इन अस्पतालों में 1000 से ज्यादा बेड किए रिजर्व, अब सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू समेत इन अस्पतालों में 1000 से ज्यादा बेड किए रिजर्व, अब सिर्फ इमरजेंसी में ही इलाज
Mon, 23 Mar 2020 05:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना को देखते हुए लखनऊ के सभी चिकित्सा संस्थानों में एवं अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। सोमवार से सभी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
इसके लिए इमरजेंसी की व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं। फीवर क्लीनिक के साथ इमरजेंसी को अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में करीब एक हजार बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।
केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, लोकबंधु, सिविल, बलरामपुर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल भर्ती कर लिया जाएगा।

Trending Videos
खाली कराए गए वार्ड
जिन मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा सकता है उन्हें लौटा दिया जाएगा। केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना करीब दस हजार मरीज आते हैं। सीएमएस प्रो. डा. एसएन शंखवार ने बताया कि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में 24 घंटे इलाज मिलेगा।
लोहिया संस्थान के निदेशक डाॊ एके त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी-जुकाम या संक्रमित मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण न बढ़े इसलिए ओपीडी बंद की गई है। पीजीआई निदेशक डॉ आरके धीमान ने बताया कि जिन मरीजों की सेहत में सुधार है उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
चिकित्सा संस्थानों में रविवार को विभिन्न वार्डो को खाली कर गया। ऐसी स्थिति में इन बेडों को रिजर्व में रखा गया है। केजीएमयू में करीब 420, लोहिया संस्थान में 100 और एसजीपीजीआई में 350 बेड का इंतजाम किया गया है।