फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   op singh will be the new DGP of UP police

ओपी सिंह ही होंगे यूपी के डीजीपी, सोमवार या मंगलवार तक संभाल सकते हैं कमान

Sun, 21 Jan 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
op singh will be the new DGP of UP police
सीआईएसएफ डीजी ओपी सिंह और सीएम योगी

20 दिन की कश्मकश के बाद अब यह तय हो गया है कि 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह ही प्रदेश के अगले डीजीपी होंगे। वे सोमवार या मंगलवार तक कमान संभाल सकते हैं। हालांकि वे अभी भी केंद्र से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी का फैसला होते ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि ओपी सिंह को डीजीपी बनाए जाने को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार में कुछ मतभेद थे, जो अब दूर हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने ओपी सिंह को रिलीव करने के लिए रिमाइंडर भेजा तो शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के बाद उन्हें डीजीपी बनाए जाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


ओपी सिंह का नाम घोषित करने के 20 दिन बाद अगर राज्य सरकार किसी और को डीजीपी बनाती तो इससे जनता में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव का सीधा संदेश जाता। इसे देखते प्रदेश सरकार ने ओपी सिंह को रिलीव करने के लिए केंद्र को रिमाइंडर भेजा। भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद ओपी सिंह को ही डीजीपी बनाए जाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश के अधिकारियों को केंद्र से हुए पत्राचार के जवाब का अभी इंतजार है। केंद्र से अब तक ओपी सिंह को कार्यमुक्त करने का आदेश नहीं मिला है। सीआईएसएफ के सूत्रों का भी कहना है कि वहां भी शनिवार को दिन भर ओपी सिंह को कार्यमुक्त करने के  आदेश का इंतजार होता रहा, लेकिन आदेश नहीं पहुंचा।


अब सिर्फ कागजी खानापूरी बाकी है, जिसके बाद उन्हें केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। ओपी सिंह 26 सितंबर 2016 को सीआईएसएफ के डीजी बने थे। राज्य सरकार ने उन्हें डीजीपी बनाने का फैसला उनके लंबे अनुभव के साथ ही लंबे कार्यकाल की वजह से किया है। वे जनवरी 2020 में सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed