{"_id":"5a66ea074f1c1b514a8b51a3","slug":"op-singh-joined-as-dgp-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौती भरे माहौल में डीजीपी ओपी सिंह ने संभाली कमान, बोले-भरोसा और सुरक्षा पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौती भरे माहौल में डीजीपी ओपी सिंह ने संभाली कमान, बोले-भरोसा और सुरक्षा पहली प्राथमिकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jan 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करते डीजीपी ओपी सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नए डीजीपी के रूप में ओपी सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। केंद्र ने रविवार को ओपी सिंह को सीआईएसएफ के डीजी के पद से रिलीव कर दिया था।
विज्ञापन
आज सुबह ही लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे डीजीपी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां से वह सीधे हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।
करीब 12 बजे वह यहां से सीएम ऑफिस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद डीपीजी का पदभार ग्रहण किया। हाल ही में हुई ताबड़तोड़ डकैतियों के चलते पटरी से उतरी कानून व्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि जनता को पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा की भावना दे सकूं, यही पहली प्राथमिकता होगी। सर्विस डिलीवरी को और ज्यादा इंप्रूव करेंगे, ताकि जनता पुलिस के कामों से संतुष्ट हो। पुलिस बल में व्यवसायिक दक्षता लाने का प्रयास होगा, जिससे विश्वसनीयता बढ़े।
विज्ञापन
प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उनकी विवेचना में गुणवत्ता लाने पर जोर दिया।
1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने 19 सितंबर 2016 को केंद्रीय औद्यागिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी का पद संभाला था। उत्तर प्रदेश में वह एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।