Sitapur: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का मंच टूटा, धड़ाम से गिरे कार्यकर्ता, बड़ा हादसा टला
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भउवापुर गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे कि मंच पर बड़ी संख्या में समर्थकों के चढ़ जाने से मंच टूट गया।
विस्तार
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का मंच अचानक टूट गया। भारी संख्या में समर्थकों के मंच पर पहुंचने से पिछला हिस्सा धरासाई हो गया। मंच टूटते ही कई कार्यकर्ता धड़ाम से नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
थाना इलाके में रविवार को एक जनसभा संबोधित करने भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भउवापुर पहुंचे थे। दोपहर करीब दो उनके मंच पर पहुंचते ही समर्थक व कार्यकर्ताओं में मुलाकात करने की होड़ मच गई। मंच के अगले हिस्से पर ओपी राजभर व अन्य नेता बैठे थे। पीछे से कई कार्यकर्ता भेंट करने पहुंचने लगे। मंच पर अधिक कार्यकर्ताओं के चढ़ने से एकाएक पिछला हिस्सा धरासाई हो गया।
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट का फैसला: बेरोजगार पति भी पत्नी को गुजारा भत्ता देने को बाध्य, कोर्ट का बयान- रोजाना 400 तो कमा ही सकता है
ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
#WATCH उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) प्रमुख ओपी राजभर की एक सार्वजनिक बैठक के दौरान मंच गिर गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/XlPEwIJrpE
पिछले हिस्से पर खड़े कई कार्यकर्ता मंच टूटने से धड़ाम से गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। किसान नेता सुनील राजवंशी ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद रविवार को अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी से जुड़ने के लिए अपने गांव में जनसभा का आयोजन किया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण पहुंचे थे। मंच टूटने को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।