फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only one nomination filed, two days left

Lucknow News: सिर्फ एक नामांकन दाखिल, दो दिन बचे

Thu, 02 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Only one nomination filed, two days left
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने को मात्र दो दिन बचे हैं, लेकिन चुनाव जैसा माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। तीन मई तक ही पर्चा जमा हो सकता है, लेकिन अब तक मात्र एक दावेदार ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। बुधवार को बसपा प्रत्याशी के पर्चा जमा करने की चर्चाएं थी, लेकिन वह भी नहीं आए। उधर, भाजपा और कांग्रेस के धुरंधरों के मैदान में न आने के कारण मुकाबला फीका है। बुधवार को सात दावेदारों ने नौ नामांकनपत्र खरीदे।
विज्ञापन


सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर और बाहर सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिल रही है। दावेदार नामांकन करने के लिए नहीं आ रहे हैं, लेकिन पुलिस कलेक्ट्रेट के बाहर फीरोज गांधी से नेहरू नगर क्रॉसिंग की रोड पर आम लोगों को जाने नहीं दे रही है। बुधवार को बसपा प्रत्याशी के पर्चा जमा करने की चर्चाएं थीं। लोगों का कहना है कि बसपा प्रत्याशी दो मई को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

अब तक मात्र एक दावेदार ने पर्चा भरा है, जबकि तीन मई तक ही पर्चा जमा किए जा सकते हैं। बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के दावेदार ने एक सेट, दो निर्दलों ने दो-दो सेट और चार निर्दलों ने एक-एक सेट पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed