फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only ladies teacher chek girls during examination

चेकिंग के नाम पर अब लड़कियों की तलाशी नहीं ले पाएंगे पुरुष शिक्षक

Wed, 30 Sep 2015 01:07 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
 only ladies teacher chek girls during examination

यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में परीक्षा के दौरान चेकिंग में एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। अब स्कूल के पुरुष शिक्षक परीक्षा के दौरान होने वाली चेकिंग में लड़कियों की चेकिंग नहीं कर सकेंगे। यह बदलाव इसी सत्र से लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में अब पुरुष शिक्षक छात्राओं की तलाशी नहीं ले सकेंगे। छात्राओं की जांच केवल महिला शिक्षिकाएं या महिला अधिकारी व कर्मचारी ही कर सकेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए छात्राओं के कमरे में अनिवार्य रूप से शिक्षिकाओं की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक लगाने के साथ उड़ाका दल में महिलाओं को भी रखा जाएगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के किसी भी बोर्ड परीक्षा से यूपी बोर्ड परीक्षा काफी बड़ी होती है। इसमें लाखों की संख्या में छात्राएं परीक्षा देती हैं। अक्सर यह शिकायतें मिलती रहती हैं कि पुरुष शिक्षक भी छात्राओं की तलाशी लेते रहते हैं।

हाईकोर्ट ने दिया फैसला

 only ladies teacher chek girls during examination

इस मामले में हाईकोर्ट ने विनोद कुमार यादव बनाम राज्य सरकार पर आदेश दिया है कि बोर्ड परीक्षा के लिए बनने वाले सचल दल (उड़ाका दल) में महिला निरीक्षणकर्ताओं की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इसके आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक व सभापति को निर्देश दिया है कि हाईकोर्ट के आदेश पर आगामी बोर्ड परीक्षाओं में इसकी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल की रोकथाम तथा परीक्षाएं शांतिपूर्वक कराने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इसमें परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सचल दल बनाने की व्यवस्था दी जाती है।

सचल दल को परीक्षा के दौरान जांच पड़ताल भी करनी होती है। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर इसमें अनिवार्य रूप से महिलाओं को रखने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed