फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only Azad Samaj Party gets success in Uttar Pradesh.

UP: आजाद समाज पार्टी को छोड़ अन्य छोटे दल हुए हवा हवाई, तमाम प्रयास के बाद भी नहीं बचा पाए जमानत

Wed, 05 Jun 2024 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

यूपी में आजाद समाज पार्टी को छोड़कर सभी छोटे दल हवा हवाई साबित हुए। ये सभी दल तमाम कोशिश के बाद जमानत तक नहीं बचा सके। स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी भी बेअसर ही रही।

विज्ञापन
Only Azad Samaj Party gets success in Uttar Pradesh.
आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए और इंडिया की लड़ाई में आजाद समाज पार्टी को छोड़ अन्य सभी छोटे दल हवा हवाई साबित हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य की स्थिति बेहद खराब रही। ज्यादातर प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए।

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद बिजनौर से पहली बार मैदान में उतरे और सफल रहे। उन्होंने पांच लाख से अधिक मत हासिल किया। यहां भाजपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर रही। दूसरी तरफ रामचरितमानस के छंदों पर टिप्पणी और संविधान को खतरे में बताने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से ठीक पहले सपा का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी सपा... इतिहास का सबसे शानदार प्रदर्शन; ये रणनीति आई काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एजेंडे की धार और एकजुटता; सपा ने मैनपुरी तो कांग्रेस ने रायबरेली-अमेठी मॉडल अपनाया


उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई और कुशीनगर से खुद मैदान में उतरे। यहां वे 30 हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। उन्होंने अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था लेकिन ऐन मौके पर फैसला वापस ले लिया। सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पीडीएम न्याय मोर्चा का एलान कर दिया। उनके साथ एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रहे।

पीडीएम न्याय मोर्चा ने कन्नौज, लखनऊ, वाराणसी सहित 23 सीट पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन ज्यादातर 20 हजार से नीचे ही सिमट गए। महान दल चुनाव मैदान में नहीं है। दल के अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने पहले सपा और फिर भाजपा का समर्थन किया। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी पहले सपा के साथ थी।

सपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान को घोसी से मैदान में उतरने का उतरने का ऐलान किया। आठ अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दिन वह एनडीए के साथ हो लिए। लोकदल ने इंडिया गठबंधन का साथ दिया। वे मथुरा सहित दो सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed