फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 50 percent employees will be allowed in government and private offices in Uttar Pradesh.

ओमिक्रॉन का कहर: यूपी के सरकारी व निजी कार्यालयों में अब 50 फीसदी उपस्थिति, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Tue, 11 Jan 2022 09:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jan 2022 09:37 AM IST
सार

यूपी में ओमिक्रॉन के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति की व्यवस्था लागू कर दी है।

विज्ञापन
Only 50 percent employees will be allowed in government and private offices in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकारी व निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत की क्षमता से कर्मी रोटेशन पर काम होंगे। सोमवार को उच्चस्तरीय टीम 9 के साथ कोविड के हालात की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय में 50 प्रतिशत से अधिक भौतिक उपस्थिति कर्मचारियों की नहीं होगी। काम प्रभावित न हो इसके लिए वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि निजी क्षेत्र के कार्यालयों में सेवारत कोई कर्मचारी अगर कोविड पॉजिटिव होता है तो नियोक्ता उसे भी न्यूनतम सात दिनों का वेतन सहित अवकाश दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। लोगों को बताया जाना चाहिए कि घबराने की नहीं, सावधानी और सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रूप से हो। बिना स्क्रीनिंग के किसी को प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन


राज्य सरकार हर एक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोगों में पैनिक न हों, अतः उन्हें सही, सटीक और समुचित जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी में वर्तमान में एक्टिव केस की कुल संख्या 33,946 है, इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट पूर्व के वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है। वैक्सीन कवर ले चुके स्वस्थ-सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। घबराने की नहीं, सावधानी और सतर्कता की जरूरत है।

बीते 24 घंटे में कुल 8334 नए संक्रमित मिले

प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई 02 लाख 01 हजार 465 सैम्पल की जांच में कुल 8334 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 335 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। लोगों को मास्क पहनने, टीकाकवर लेने और सोशल डिस्टेन्सिंग के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है।

बस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि पर टेस्टिंग के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे लक्षणयुक्त लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में रखा जाए। इनके लिए क्वारन्टीन सेंटर, भोजन और समुचित उपचार की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

यूपी टीकाकरण में नंबर वन
21 करोड़ 39 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 48 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। 13 करोड़ 47 लाख अधिक लोगों ने टीके की पहली प्राप्त कर ली है, जबकि 7 करोड़ 91 लाख से अधिक लोग कोविड टीके का दोनों डोज लेकर सुरक्षा कवर पा चुके हैं। विगत दिवस तक 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में 24 लाख 22 हजार से अधिक किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। टीके की उपयोगिता को देखते हुए जल्द से जल्द सभी पात्र लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। अधिकाधिक स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएं।

'100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टीकाकरण कार्य को और तेज करने की जरूरत है। इस क्रम में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जनपदों को चिन्हित करते हुए 100% टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए। मतदान तिथि के 10 दिवस पूर्व तक संबंधित जनपद के हर एक नागरिक को टीका-कवर मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस नवीन नीति के अनुसार विस्तृत कार्ययोजना आज सायं तक तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए अति  महत्वपूर्ण टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारु रूप से चल रहा है। आज से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्री-कॉशन डोज दी जा रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति को प्री-कॉशन डोज जरूर दी जाए। पुलिस बल के हर सदस्य को प्री-कॉशन डोज दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिवस प्रदेश के कुछ जिलों से ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। राहत विभाग की ओर से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed