{"_id":"72565230857f8be69ed0fe735965d7e2","slug":"only-4-hour-electric-suply-in-36-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे में सिर्फ चार घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे में सिर्फ चार घंटे ही मिल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Apr 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे के बाद मध्यांचल निगम के एमडी ने फतेहगंज की बिजली को 132 केवी नए मोहान रोड उपकेंद्र से चालू कराई तो 33 केवी के नए केबल में धमाका हो गया।
विज्ञापन
इससे फतेहगंज एवं डॉ. शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र दोबारा ठप हो गए। वहीं, बंगला बाजार में शनिवार सुबह महाराणा चौराहे के निकट 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
मालूम हो कि शुक्रवार को 6:30 बजे फतेहगंज एवं डॉ. शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र ठप हुए जो आधी रात 12 बजे चालू हुए। शनिवार तड़के 4 बजे दोबारा यह उपकेंद्र बंद हो गए। कोशिश के बावजूद इलाकाई इंजीनियर बिजली चालू नहीं कर पाए।
विज्ञापन
इससे शकुंतला विवि सहित आधा दर्जन शैक्षिक संस्था, पारा, डिप्टीखेड़ा, हंसखेड़ा, भपटामऊ, बुद्घेश्वर, बादशाहखेड़ा, आलमविहार, सोना विहार, बुद्घेश्वर विहार, पिंकसिटी, मॉडलसिटी, आलमनगर रोड, मोहान रोड एवं हरदोई रिंग रोड के आवासीय एवं बाजारों में पूरे दिन बिजली ने रुलाया।
इससे आजिज व्यापारी दोपहर 12 बजे हंगामा करने पहुंचे गए। नए 132 केवी उपकेंद्र से शाम 4:44 बजे बिजली चालू हुई और चंद मिनट बाद धमाका हो गया।
इससे इंजीनियरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शाम 6:15 बजे दूसरी केबल से फतेहगंज व शकुंतला उपकेंद्र के इलाकों को रोशन किया।