फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   only 350 Single screen theatres in UP

UP: हजार से घटकर सैकडों में सिमटे सिनेमाघर

Sun, 03 Aug 2014 10:31 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Aug 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
only 350 Single screen theatres in UP

एक वक्त था जब प्रदेश भर में एक हजार सिंगल स्क्रीन थिएटर हुआ करते थे, जिसमें से आज महज 350 के आसपास ही बचे हुए हैं।

विज्ञापन


बाकी सरकारी उदासीनता के चलते बंद हो चुके हैं। बांदा, चित्रकूट, बस्ती, कौशाम्बी जैसे ज़िलों सिनेमा हॉल नहीं बचे हैं।
जिससे तमाम कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं।

ये बात लखनऊ सिनेमा हॉल मैनेजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश टंडन ने शनिवार को साकार संस्था की ओर से जयशंकर सभागार में ‘उत्तर प्रदेश में सिनेमा और सरकारी नीति’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में कही।

वरिष्ठ रंगकर्मी जुगल किशोर ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम बनाए जाने की जरूरत है। ताकि फिल्म निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके।

‘रफ़ू चक्कर’ जैसी फिल्म के निर्माता तारिक़ ख़ान ने फिल्ममेकर्स को नसीहत देते हुए कहा कि अच्छा सिनेमा हमेशा पसंद किया जाता रहा है। इसलिए इस ओर काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रोड्यूसर विजय तिवारी ने फिल्म के शूट के दौरान आनी वाली सरकारी परेशानियों की ओर सभी का ध्यान दिलाया। पत्रकार संतोष वाल्मीकि ने भी सिंगल स्क्रीन थिएटर की बदहाली पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सचिव अंशु टंडन ने अफसोस जताया कि सिनेमा के सौ साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में सिनेमा को लेकर सरकारी नीति स्पष्ट नहीं है।

संचालन कर रहे अरविंद पांडेय ने कहा कि फिल्म डेवलेपमेंट फंड में जमा तकरीबन 160 करोड़ रुपये का एक हिस्सा सरकार को सिंगल स्क्रीन थिएटर की दशा सुधारने में खर्च करना चाहिए।


अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश सिनेमा एक्जिबिटर्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा कि गोष्ठी से निकले सुझावों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed