फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 11 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में सिर्फ 11 नए कोरोना मरीज मिले, 69 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं

Thu, 23 Sep 2021 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 AM IST
सार

यूपी के ज्यादातर जिलों में कोरोना के नए मामले नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के सिर्फ छह जिलों में ही 11 संक्रमित मिले है। प्रदेश में प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Only 11 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में बीते 24 घंटे में हुई 2 लाख 20 हजार 65 सैम्पल की टेस्टिंग में सिर्फ 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मात्र 06 जनपदों में ही नए मरीज मिले। कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए। इसी अवधि में  20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 644 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 69 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 186 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन


कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 53.14% आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 07 करोड़ 99 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 01 करोड़ 76 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 76 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

30 जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक 07 करोड़ 71 लाख 45 हजार 197 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग है।

औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 30 जनपदों (अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मऊ, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed