{"_id":"4f86121f4ed570ca16def861e59966e7","slug":"only-100-rs-price-of-passport-form-at-postoffice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, पासपोर्ट फार्म भरने की क्या है फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, पासपोर्ट फार्म भरने की क्या है फीस
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में साइबर कैफे संचालक और दलाल पासपोर्ट भराने के नाम पर आवेदकों से 500 से 1000 रुपये की उगाही नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
अब आवेदक केवल 100 रुपये में पासपोर्ट फार्म भर सकेंगे। आवेदकों को यह सुविधा डाकघर में हासिल होगी।
इस सुविधा की शुरुआत करने के लिए जल्द ही पासपोर्ट एवं डाक तार महकमे के अफसरों के बीच तैयारी को लेकर बैठक होगी।
पासपोर्ट विभाग ने विधानसभा रोड पर स्थित लखनऊ पासपोर्ट सेवाकेंद्र पर लगने वाली दलालों की दुकानों व अस्थाई साइबर कैफे की मंडी को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक पखवारे के भीतर दलालों व साइबर कैफे द्वारा पासपोर्ट फार्म भराकर एआरएन (अप्लीकेशन रिफरेंस नंबर) अलॉट कराने के नाम पर होने वाली मनमानी वसूली बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने बताया कि विदेश एवं डाक तार मंत्रालय ने अब पासपोर्ट फार्म भराने के लिए 100 रुपये फीस तय कर दी है।
पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि राजधानी के कौन से डाकघरों में आवेदकों को पासपोर्ट फार्म भराने की सुविधा हासिल होगी, इसे लेकर दोनो विभागों के अफसरों के बीच जल्द ही बैठक होगी।
विज्ञापन
बैठक में डाकघरों के कर्मियों को ऑनलाइन पासपोर्ट फार्म भरने के लिए प्रशिक्षित करने व संसाधन मुहैया कराने पर भी चर्चा होगी।