जन-धन खातों से अब सिर्फ 10 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जिन जन-धन खातों में 8 नवंबर के बाद 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम जमा की गई है, उनमें फिलहाल 10 हजार से ज्यादा निकासी की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे सभी खातों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नोटबंदी के फैसले के बाद से यूपी में ही जन-धन खातों में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं। गंगवार रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जन-धन खातों में देश में सबसे ज्यादा रकम प. बंगाल में जमा हुई है। पूरे देश में ऐसे खातों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
लोग जहां कालेधन का निवेश कर रहे हैं, उस पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कालेधन के खिलाफ एसआईटी बनाई। कालेधन को सफेद बनाने के लिए स्वेच्छा से खुलासा करने का मौका भी दिया था। इसके बाद ही नोटबंदी का फैसला किया। आम जनता इस फैसले के पक्ष में है।
'50 दिन के भीतर सब ठीक हो जाएगा'
गंगवार ने स्वीकार किया कि इस फैसले से शादी वगैरह में लोगों को कुछ दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें लगातार छोटी हो रही हैं। 50 दिन के भीतर सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
गंगवार ने नोटबंदी के लिए सप्ताह भर का समय दिए जाने के सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की सुझाव को अनुचित बताया।