{"_id":"645a2135c2b82d750c00b4c3","slug":"online-ticketing-system-starts-in-transport-department-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवहन निगम की वेबसाइट शुरू, बुक कर सकेंगे ऑनलाइन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवहन निगम की वेबसाइट शुरू, बुक कर सकेंगे ऑनलाइन टिकट
Tue, 09 May 2023 04:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 May 2023 04:07 PM IST
सार
परिवहन निगम की वेबसाइट ने काम करना शुरू कर दिया है। अब बसों में फिर से मैनुअल की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से टिकट मिलेंगे। इसके लिए नया सर्वर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद ई-टिकटिंग व्यवस्था को फिर से नए सर्वर पर शुरू कर दिया गया है। जिस पर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
टिकट कैंसिलेशन व रिफंड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। बसों में एक बार फिर से मैनुअल की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से टिकट मिलेंगे। स्मार्ट कॉर्ड से टिकट का भुगतान भी हो सकेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'द केरल स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री, 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिवपाल की कड़ी प्रतिक्रिया, सिनेमा का प्रयोग जहरीले एजेंडे थोपने के लिए न करें
मालूम रहे कि 25 अप्रैल की रात परिवहन निगम की वेबसाइट हैक हो गई थी, जिसके बाद उपरोक्त सेवाएं बाधित हो गई थीं। इसके बाद निगम ने अपनी वेबसाइट बनाई, सोमवार को इसकी रिपोर्ट जमा की गई।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नई ई-टिकटिंग व्यवस्था सुरक्षा मानकों पर सफल रही है, इसके बाद शुरू किया गया है। बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे से इसको बहाल भी कर दिया गया है।
ई-टिकटिंग व्यवस्था के लिए निगम ने अपना नया सर्वर तैयार किया है। ई-टिकटिंग के सर्वर को पिछले एक सप्ताह से सभी सुरक्षा मानकों पर परखा जा रहा था, जो पूरी तरह खरा उतरा।