फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online system of licensing started in lucknow

लखनऊ में अप्रैल से बंद लाइसेंसिंग का ऑनलाइन सिस्टम शुरू, जारी होंगे लाइसेंस

Sun, 27 Jun 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Online system of licensing started in lucknow
अब होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, नर्सिंग होम, पैैथोलॉजी, शराब-बीयर की दुकान व मॉडल शॉप के लाइसेंस जारी हो सकेंगे। करीब तीन महीने से बंद सरकारी ऑनलाइन सुविधा अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिससे करीब चार हजार प्रतिष्ठान वालों को सुविधा मिलेगी जो अब तक बिना लाइसेंस काम कर रहे थे।
नगर निगम सीमा में होटल, रेस्टोरेंट, अस्तपाल, नर्सिंग होम, पैैथालॉजी, शराब-बीयर की दुकानों का संचालन करने के लिए नगर निगम से भी लाइसेंस लेना आवश्यक है।
विज्ञापन

एक साल के लिए जारी किए जाने वाले लाइसेंस की व्यवस्था एक साल से बदल गई। करीब साल भर पहले शासन ने लाइसेंस जारी करने की मैनुअल व्यवस्था को बंद कर ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है, मगर इस साल जब अप्रैल से नए लाइसेंस बनने थे जो ऑनलाइन सिस्टम ही ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर नगर निगम की ओर से कई बार एनआईसी को लिखा गया। अमर उजाला ने भी इस मामले को लेकर समाचार प्रकाशित किए। शुक्रवार शाम से ऑनलाइन सिस्टम काम करने लगा है।

पूरी तरह ऑनलाइन है सिस्टम
लाइसेसिंग विभाग की कर्मचारी लक्ष्मी ने बताया कि लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन ऑनलाइन आता है। उसकी जांच कर उसी पर रिपोर्ट लगाई जाती है। उसके बाद आवेदक ऑनलाइन ई-बैंकिंग या ई-चालान के जरिए फीस जमा करेगा। लाइसेंस भी ऑनलाइन ही जारी किया जाता है।
ऑनलाइन सिस्टम अब चालू
ऑनलाइन सिस्टम अब चालू हो गया है। उसको लेकर एनआईसी को पत्र भी लिखे गए थे। लाइसेंस ऑनलाइन ही बनाए जाते हैं। अब तक यह काम नहीं हो पा रहा था।
- अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed