फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online system is start to take the permission of protest in Lucknow.

Lucknow: धरना-प्रदर्शन, जुलूस व कार्यक्रमों की अनुमति के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Feb 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Feb 2024 04:27 PM IST
सार

यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर 28 फरवरी तक लागू की गई है। इसके बाद कमियां दूर कर इसे स्थायी बनाया जाएगा। इससे लोगों को अनुमति के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Online system is start to take the permission of protest in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक क्लिक पर अनुमति के लिए आवेदन होगा और ऑनलाइन ही अनुमति पत्र भी उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल सोमवार से ये व्यवस्था ट्रायल के तौर पर शुरू हो गई है। 28 फरवरी तक ट्रायल चलेगा। इस दौरान ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकृत किए जाएंगे। ट्रायल के बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कार्यक्रमों की अनुमति के ऑफलाइन आवेदन करने की व्यवस्था है। इसमें लोगों को संबंधित दफ्तर में जाना पड़ता है। आवेदन के बाद अनुमति पत्र के लिए भी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान आंदोलन: अखिलेश यादव बोले- किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, ये कैसा अमृतकाल... धिक्कार है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: जया बच्चन सहित सपा के तीनों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद


ऐसे करें आवेदन: धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, धार्मिक कार्यक्रम, टीवी शो, फिल्म आदि की शूटिंग व मैराथन आदि की अनुमति के लिए lucknowpolice.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर नागरिक सेवा के कॉलम में क्लिक करना होगा। इसमें ऑनलाइन अनुमति आवेदन का कॉलम है। उसका चयन करने के बाद प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय में इसी वेबसाइट पर आवेदक को अनुमति पत्र मिल जाएगा।

आप भी दें व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव
जेसीपी ने बताया कि अगर इससे संबंधित कोई सुझाव देना चाहता है तो 7309979797, 9454405396 व 8887979187 पर दे सकता है। उचित सुझावों को शामिल कर व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed