फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online regestration is not allowed for big schools

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूल सीधे नहीं करा सकते ऑनलाइन पंजीकरण

Sun, 28 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
online regestration is not allowed for big schools
ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूल सीधे नहीं करा सकते ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

लखनऊ। यूपी बोर्ड के जिन स्कूलों में छात्र संख्या 100 से ज्यादा होगी वे सीधे छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकेंगे। उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमति लेनी होगी। कक्षा नौ और 11 के छात्रों का माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है।

पंजीकरण के लिए विद्यालयों को एकमुश्त चालान जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों की कक्षा नौ और 11 में छात्र संख्या 100 से ज्यादा है वे सीधे ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकते। डीआईओएस कार्यालय से चालान जमा करने की अनुमति लेनी होगी। फर्जी पंजीकरण को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और छात्रों की उपस्थिति जांची जाएगी। यदि काफी संख्या में छात्र अनुपस्थित मिले तो सभी छात्रों का पंजीकरण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed