फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online practical exam in aktu

ऑनलाइन होंगी एकेटीयू की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी

Wed, 12 Jan 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
online practical exam in aktu
लखनऊ। राजधानी के शिक्षण संस्थानों में कोविड का व्यापक असर दिखने लगा है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय व कॉलेज अपने-अपने स्तर पर निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2021-22 के विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक व प्रोजेक्ट परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसकी रिकार्डिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी के निर्देश के अनुसार सभी कोर्सों के पहले सेमेस्टर, बीटेक व बीफार्मा तीसरे सेमेस्टर को छोड़कर सभी सेमेस्टर की प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट परीक्षाओं को कोविड संक्रमण के कारण ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षाएं 14 से 23 जनवरी तक होंगी। इसके लिए परीक्षकों की तैनाती कर दी गई हैं। कॉलेज संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर संबंधित गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा आयोजित करें और इसके नंबर ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने स्थगित की परीक्षाएं
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंटीग्रल विश्वविद्यालय ने भी ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल दोबारा जारी किया जाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं और विद्यार्थियों ने इसे स्थगित करने या ऑनलाइन कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईईटी में अवकाश, हॉस्टल खाली
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में काफी संख्या में विद्यार्थियों के संक्रमित होने के बाद मंगलवार को संस्थान में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया। इस दौरान कैंपस का पूरा सैनिटाइज कराया जाएगा। कक्षाएं ऑनलाइन व परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। दूसरी तरफ फाइनल ईयर के भी अधिकतर विद्यार्थी अपने घर चले गए हैं। बता दें कि यहां रविवार को की गई जांच में 35 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित मिले थे।

लविवि में टनल से हो रहा सैनिटाइजेशन
लखनऊ विश्वविद्यालय में इस समय न्यू कैंपस में बीटेक और बीसीए की परीक्षाएं चल रही हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां बीटेक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सैनिटाइजेशन टनल का उपयोग किया जा रहा है। इस टनल से होकर हर विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में जाता है। समन्वयक इंजीनियरिंग संकाय प्रो. आरएस गुप्ता ने बताया कि यह विद्यार्थियों के द्वारा तैयार की गई एक अच्छी चीज है, जिसका उपयोग उन्हीं के हित में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed