{"_id":"5985a21c4f1c1b89388b47bd","slug":"online-portal-for-complaint-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विदेश से भी दर्ज हो सकेगी उत्तर प्रदेश से संबंधित शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विदेश से भी दर्ज हो सकेगी उत्तर प्रदेश से संबंधित शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एक वेब पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह पोर्टल इस महीने के अंत तक शुरू करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
प्रदेश के काफी लोग विदेशों में जाकर बस गए हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्य, जमीन-जायदाद अभी यहां है। यहां की संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी भी है।
इन अप्रवासियों को परिवार के उत्पीड़न, संपत्ति पर अवैध कब्जे सहित तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इनकी समस्याओं के समाधान के लिए वर्तमान में मैनुअल शिकायत की व्यवस्था है। इससे समस्याओं के समय से निस्तारण व मॉनीटरिंग में मुश्किल आती है।
विज्ञापन
एनआरआई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार अप्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक वेब पोर्टल बना रही है जिस पर वे ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। इस पोर्टल पर उन्हें अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन