{"_id":"5bfd5703bdec22417b50c622","slug":"online-nomination-starts-in-aktu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू में एमटेक, एमफार्मा व एमआर्क के छात्रों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू में एमटेक, एमफार्मा व एमआर्क के छात्रों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सभी संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का नामांकन ऑनलाइन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया ईआरपी मॉड्यूल के तहत विश्वविद्यालय की वेबसाइट erp.aktu.ac.in पर 30 नवंबर तक होगी। इसमें किसी तरह की समस्या होने पर ई-मेल पर registrar@aktu.ac.in/dyreg.upid@aktu.ac.in पर सूचित किया जा सकता है। रजिस्ट्रार नंद लाल सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 30 नवंबर को समाप्त होगी। इसलिए सभी कॉलेज निर्धारित समय में विद्यार्थियों से जुड़ी सूचनाएं अपलोड कर लें। विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट अपलोड करने से पहले चेक कर लें कि उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या गड़बड़ी तो नहीं की गई है क्योंकि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पर कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कहा कि पंजीकरण के बाद वेबसाइट से नामांकन आवेदन का प्रिंट लेकर मूल अभिलेखों के साथ विश्वविद्यालय में सत्यापन कराना होगा। इसकी तिथि अलग से बताई जाएगी।