खुशखबरी: अब घर बैठे मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में मरीजों की जांच रिपोर्ट अब ऑनलाइन भी मिलेगी। अस्पताल में आईटी सिस्टम डवलपमेंट के तहत ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल की वेबसाइट बनाई जाएगी।
आईटी सेल के प्रभारी डॉ. मृदुल मिश्रा को बनाया गया है जिनकी निगरानी में ये काम होगा। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत मरीज घर से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे और अस्पताल पहुंचने पर सीधे डॉक्टर को दिखा सकेंगे।
मरीज अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट देखने के लिए एक वेबसाइट पर जाकर एक विशेष रजिस्ट्रेशन कोड अंकित करेंगे तो उनकी जांच रिपोर्ट और इलाज संबंधी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
यहां देखें डिटेल
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि व्यवस्था को जल्द शुरू कराया जाएगा। ऑनलाइन सुविधा के लिए www.drspmhospital.com नाम से वेबसाइट बनाई जाएगी जिसपर रिपोर्ट ऑनलाइन रहेगी।
वेबासाइट पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों की जानकारी के साथ उनके मोबाइल नंबर भी देखें जा सकेंगे। उधर, अस्पताल का क्लीन-ग्रीन टीम ने दौरा किया।
अस्पताल में सफाई का जायजा लेते हुए वार्ड और ओपीडी ब्लॉक में सफाई के निर्देश दिए। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीम आई थी लेकिन कोई बड़ी अव्यवस्था नहीं मिली।