{"_id":"60afda3e8ebc3e29c223161f","slug":"online-gonda-desk-news-lko579847096","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शिकायतों के निस्तरण में मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शिकायतों के निस्तरण में मनमानी
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना काल में ऑनलाइन या पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण मनमाने तरीके से हो रहा है। जांच अधिकारी मनमानी रिपोर्ट लगा रहे हैं। इससे पीड़ितों की समस्या बढ़ती जा रही है।
ग्राम सकरौरा के मजरा जानकी पुरवा निवासी सुरेंद्र ने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत की थी कि उसकी भूमि में लगे वृक्ष को गांव के लोग दबंगई के बल पर काट लिए हैं। तीन जांच अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया। दूसरा मामला ग्राम पैरौरी के राजस्व ग्राम बबुरास से जुड़ा है। यहां के निवासी शोभाराम ने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत किया है।
कहा गया है कि उसके पत्नी के नाम से अंत्योदय राशन कार्ड बना है। कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। 14 मई की सुबह राशन लेने गया तो कोटेदार व उसके पुत्र ने राशन देने के बजाय गाली देकर भगा दिया। दोबारा आने पर मारने व राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि जांच करने गए पुलिसकर्मी ने कोटेदार से मिलीभगत करके राशन कार्ड निरस्त होने की रिपोर्ट लगा दी। जबकि राशन कार्ड आज भी बहाल है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामला पूर्ति विभाग का है, जांच अधिकारी ने राशन कार्ड निरस्त होने की गलत रिपोर्ट लगा दी है। बताया कि राशन कार्ड से संबंधित मामला होने की वजह से एसडीएम के पास उसे भेज दिया गया है।