शिकायत दर्ज करने में नहीं चलेगी टालमटोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन शिकायतों को दर्ज करने में नगर निगम और जलकल विभाग के
सड़क, सफाई, पेयजल और आवारा जानवरों से सम्बंधित समस्याओं की शिकायत केलिए पीड़ित को नगर निगम के कार्यालय तक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
अब इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन नगर निगम की एकीकृत शिकायत प्रणाली (lnnpgrs.in) पर सीधे जाकर या नगर निगम की वेबसाइट(lmc.up.nic.in) पर जाकर एकीकृत शिकायत प्रणाली को लिंक कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी के लिए भी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जानकारी भी आपको घर बैठे ही मिल जाएगी। ऑनलाइन के साथ ही फोन से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी रहेगी।
इस
बारे में अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया जनशिकायत दर्ज करने करने
की नई व्यवस्था अगले माह तक शुरू हो जाएगी। नया सिस्टम 24 घंटे काम करेगा।
इसके लिए अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
अधिकारियों को अपने विभाग
से संबंधित शिकायतों पर नजर रखने के लिए एक पासवर्ड दिया जाएगा।
वहीं नगर
आयुक्त भी एक पासवर्ड के जरिए सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के
निस्तारण की स्थिति पर बराबर नजर रख सकेंगे। अभी वेबसाइट पर काम चल
रहा है।