ऑनलाइन होगा क्लैट, रुकेगी गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के कानून विश्वविद्यालयों में दाखिले के कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) अब ऑनलाइन होगा।
इसकी जिम्मेदारी राजधानी की डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है।
दरअसल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर द्वारा इस वर्ष आयोजित क्लैट के रिजल्ट में गड़बड़ी होने से अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में यूनिवर्सिटी ने इसे ठीक करके दोबारा रिजल्ट जारी किया।
टेस्ट की वीडियो वेबसाइट पर होगी अपलोड
डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह ने बताया कि क्लैट को फूल प्रूफ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
ऑनलाइन टेस्ट होने से अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं होगी। क्लैट को हम स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी प्रोमेटिक व टीसीएस के प्रेजेंटेशन देखे जा रहे हैं।
वहीं अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट के बारे में बताने के लिए ऑरिएंटेशन प्रोग्राम व टेस्ट की वीडियो वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ताकि उन्हें समझाया जा सके कि किस तरह ऑनलाइन टेस्ट देना है।
क्लैट की कोर कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ऑनलाइन टेस्ट की तैयारियों को तेज कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों की सुविधा पर भी होगी नजर
ऑनलाइन टेस्ट से गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो जाती है। देश के टॉप संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन टेस्ट ही करवाई जाती है।
वहीं हमारा फोकस इस बात पर भी होगा कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
-प्रो. गुरदीप सिंह, कुलपति, आरएमएल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,