{"_id":"67f586af5f11d230d0056ffb","slug":"online-app-workers-also-get-facility-of-ayushman-bharat-lucknow-news-c-13-knp1002-1148890-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन ऐप कर्मियों को भी आयुष्मान भारत की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन ऐप कर्मियों को भी आयुष्मान भारत की सुविधा
विज्ञापन
लखनऊ। जोमैटो, स्विगी, ओला, ऊबर, रैपिडो जैसे ऑनलाइन एप व प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे कर्मचारियों के महत्वपूर्ण भागदौड़ भरे काम और कार्यक्षेत्र में उनकी चुनौतियों को समझते हुए सरकार ने इन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सुविधाएं देने की घोषणा की है। ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म कर्मियों को आयुष्मान भारत के तहत कवर करने के लिए भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2025-26 में इसका प्रावधान रखा है। सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार ने कर्मचारियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
आयुष्मान भारत के लिए ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में रजिस्ट्रेशन लिए ई श्रम पोर्टल पर प्लेटफॉर्म वर्कर रजिस्टर ऑन ई श्रम का लिंक दिया गया है। रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। इसे किसी भी जन सुविधा केंद्र के जरिये या खुद भी किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर देना जरूरी है। आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कर्मचारी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और श्रमिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का सक्रिय सदस्य नहीं होना चाहिए।