फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Onion will be sold at Rs 25 per kg at these 20 places in Lucknow on Saturday

लखनऊ: अब प्याज की कीमतें पहुंचीं आसमान पर, आज इन 20 जगहों पर 25 रुपये किलो बिकेगा प्याज

Sat, 04 Nov 2023 05:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2023 05:59 AM IST
सार

टमाटर के बाद अब प्याज ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जनता को राहत देने के लिए लखनऊ के 25 स्थानों पर सस्ता प्याज बेचा जाएगा। 

विज्ञापन
Onion will be sold at Rs 25 per kg at these 20 places in Lucknow on Saturday
प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। देश में कई जगहों पर प्याज के दाम 100 की कीमत को छू गए हैं। लोगों को इससे राहत देने के लिए लखनऊ में सस्ता प्याज बेचा जाएगा। राष्ट्रीय सहयोग उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से शुक्रवार को 13 स्थानों पर लोगों ने सस्ते दर में प्याज खरीदे। इससे पहले बृहस्पतिवार को पांच स्थानों पर 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा गया था। शनिवार को अब 20 स्थानों पर प्याज की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


महासंघ के निदेशक एके सिंह के मुताबिक प्याज की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए नवीन सब्जी मंडी स्थल दुबग्गा, नवीन गल्ला मंडी सीतापुर रोड, एनसीसीएफ का ऑफिस विज्ञानपुरी महानगर, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, मिठाई लाल चौराहा गोमतीनगर और शालीमार चौराहा इंदिरानगर के पास प्याज बिकेगा। इसके अलावा लोग नगर निगम दफ्तर कपूरथला, पराग चौराहा आशियाना, जवाहर भवन गेट के सामने, मामा चौराहा विकासनगर, डीपीएस स्कूल जानकीपुरम, श्रृंगार नगर मेट्रो स्टेशन आलमबाग, अरविंदो पार्क मुंशीपुलिया, घंटाघर चौक, ए ब्लॉक मार्केट राजाजीपुरम, मेट्रो स्टेशन सरोजनीनगर, फैजाबाद रोड चिनहट, कल्याणपुर और कुर्सी रोड के पास खड़े वाहनों से 25 रुपये किलो के हिसाब से प्याज की खरीदारी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed