फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One who cheated on the promise of job in government departments arrested

Lucknow News: सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 05:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
One who cheated on the promise of job in government departments arrested
लखनऊ। सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले जालसाज को एसटीएफ ने शनिवार को ठाकुरगंज इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी नौकरी के नाम पर तीन से चार लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन

एसटीएफ डिप्टी एसपी दीपक सिंह ने बताया कि शनिवार को ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके से शातिर जालसाज गाजीपुर जनपद निवासी अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से एक मोबाइल फोन, अलग-अलग विभागों के नियुक्ति पत्र की फोटोकाॅपी, विद्युत सेवा आयोग की मोहर, 9 बैंकों के कैंसल चेक, छह डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड और 1020 रुपये मिले।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से सरकारी विभाग (मेट्रो, बिजली, रेलवे, कृषि, फर्टिलाइजर, भारतीय खाद्य निगम, इनकम टैक्स ) में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन से पांच लाख रुपये लेकर फर्जी साइन बनाकर नियुक्ति-पत्र देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद किसी बहाने से युवकों को दिया हुआ फर्जी नियुक्ति पत्र वापस भी ले लेता था और उनको जला देता था। ठगी का शिकार लोग जब आरोपी से रुपये मांगते थे तो चेक दे देता था, जिसमें कोई धनराशि ही नहीं रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed