{"_id":"60088fc98ebc3e2e5a1f8a6b","slug":"one-shooter-arrested-in-ajeet-murder-lucknow-news-lko5609044183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ गैंगवार : अजीत सिंह हत्याकांड में शूटर दबोचा, घायल शूटर की भी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ गैंगवार : अजीत सिंह हत्याकांड में शूटर दबोचा, घायल शूटर की भी पहचान
Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कठौता चौराहे पर छह जनवरी की रात मऊ के अजीत सिंह की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने वाले एक शूटर को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल सभी शूटरों की पहचान कर ली है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि पकड़ा गया शूटर चंदौली निवासी संदीप सिंह उर्फ बाबा है जबकि अजीत की गोली से घायल शूटर अलीगढ़ निवासी राजेश तोमर है। पुलिस ने संजय सिंह और देवेंदर सिंह नाम के दो व्यक्तियों को भी पकड़ा है जो संभवतया अजीत की हत्या में शामिल थे या शूटरों के मददगार थे।
पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि संदीप सिंह उर्फ बाबा चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र के महुअर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे अंबेडकर नगर की अकबरपुर कोतवाली के उकरा गांव निवासी देवेंदर सिंह के घर से पकड़ा। अजीत की हत्या के बाद संदीप भागकर वहां छिप गया था। पुलिस ने देवेंदर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति संजय को भी हिरासत में लिया है। बताया कि संदीप सिंह उर्फ बाबा को अजीत की हत्या की सुपारी दी गई थी। उसने पूछताछ में अजीत की हत्या के वक्त राजेश तोमर के साथ होने और उसके पेट में गोली लगने की जानकारी दी।
संदीप ने दो अन्य शूटरों के नाम भी बताए हैं, लेकिन पुलिस अभी उनका नाम नहीं खोल रही है। संदीप के साथ पकड़े गए देवेंदर और संजय कौन हैं, अजीत हत्याकांड में दोनों संदीप के साथ गोली चलाने वालों में शामिल थे या सिर्फ हत्यारों के मददगार हैं, इस बारे में अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हैं। संदीप व उसके साथ पकड़े गए लोगों से पुलिस के अलावा अन्य जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात सुनील भाटी गैंग से जुड़े हैं शूटर अजीत हत्याकांड में पकड़ा गया शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया सरगना सुनील भाटी गिरोह से जुड़ा है। गैंगवार के दौरान घायल शूटर राजेश तोमर भी सुनील भाटी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
बंधन और अंकित के मुंबई में पकड़े जाने की चर्चा
अजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी बंधन और अंकित के मुंबई में पकड़े जाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्याकांड में शूटरों की मदद करने के आरोप में पकड़े गए आजमगढ़ के रेहान ने दोनों को कार से मध्य प्रदेश के उज्जैन तक छोड़ा था, जहां से कुछ लोग दोनों को मुंबई ले गए थे। कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ की टीमें मुंबई में डेरा डाले थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बंधन और अंकित को मुंबई में पकड़ लिया गया है।
कुंटू को वारंट पर बुलाकर भी नहीं की पूछताछ
अजीत सिंह हत्याकांड में कुंटू और अखंड को बी वारंट पर तलब कराने वाली पुलिस ने दोनों से पूछताछ तक नहीं की। कुंटू और अखंड कोर्ट में कई घंटे रहे, लेकिन वहां कमिश्नरेट पुलिस का एक भी अधिकारी-कर्मचारी नजर नहीं आया। पुलिस का यह कदम कोर्ट में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस क्यों नहीं आई? इतने बड़े हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपियों से मुलाकात क्यों नहीं की गई? यह किसी के गले नहीं उतर रहा। उधर, पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि दोनों की कई मामलों में आजमगढ़ में पेशी चल रही है। अजीत हत्याकांड में कोर्ट ने दोनों को पेश करने और फिर वापस आजमगढ़ जेल ले जाने का आदेश दिया था। दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी। वहीं, कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर दो फरवरी तक जेल भेज दिया।
पूर्व सांसद की भूमिका को नकारता रहा कुंटू
कोर्ट में पेशी के दौरान ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह वारदात में पूर्व सांसद की संलिप्तता को नकारता रहा। उसने संदीप सिंह उर्फ बाबा का नाम जरूर लिया। कुंटू ने कहा कि पुलिस ने संदीप के साथ संजय और देवेंदर को अंबेडकर नगर से पकड़ लिया है। हालांकि, अजीत की हत्या कराने के सवाल पर शातिर कुंटू चुप्पी साधे रहा। पूर्व सांसद के बारे में सवाल करने पर उसने उनकी भूमिका को नकार दिया। उधर, कुंटू के संदीप का नाम लेने के बाद अधिवक्ता सुभाष सिंह ने उसके एनकाउंटर की आशंका जताते हुए पुलिस आयुक्त को रजिस्ट्री भेजी है।