फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one person died in horse fighting in kanpur

सड़क पर लड़ रहे घोड़ों ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

Mon, 18 Jan 2016 04:18 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
one person died in horse fighting in kanpur

कानपुर में कल्याणपुर के विनायकपुर में सड़क पर लड़ रहे घोड़ों ने निशक्त सुशील (22) को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई व उसकी मां जसमत देवी (58), गर्भवती सुनीता (25) सहित तीन लोग घायल हो गए। यह देख इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस भी औपचारिकता कर लौट गई। देर रात तक घोड़े इलाके में घूमते रहे। विनायकपुर की जसमत देवी के पति राम प्रकाश का दो साल पहले निधन हो चुका है। वह अपने तीन बेटों निशक्त सुशील (22), पप्पू और मुकेश के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


जसमत रविवार देर शाम छोटे बेटे सुशील संग ट्राई साइकिल से सामान लेने जा रहीं थीं। शिवपुरी गुरुकुल स्कूल के सामने दो घोड़े आपस में लड़ते हुए आए और मां-बेटे को टापों से रौंद दिया। सुशील सड़क पर गिर गया और एक घोड़े ने उस पर अपनी टापें रख दीं। जसमत भी बेहोश हो गईं

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती को भी रौंद डाला घोड़े ने

one person died in horse fighting in kanpur

वहीं से गुजर रही गर्भवती सुनीता देवी (25) को भी घोड़े ने रौंद दिया। बेहोश सुशील और उसकी मां को इलाकाई लोग हैलट ले गए जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल जसमत की याददाश्त भी चली गई। सुनीता की भी हालत बिगड़ गई। जसमत का छोटा बेटा निशक्त होने के चलते घर पर ही रहता था। दो बेटे पप्पू और मुकेश काम करते हैं।

घायल सुनीता का पति अरविंद कबाड़ का काम करता है। उनके पास तो इलाज के लिए भी रुपये नहीं हैं। सुनीता को प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाने के बाद अधिक रुपये की डिमांड होने पर परिजन घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed