फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more women in Uttar Pradesh found Corona Positive.

यूपी में एक और महिला कोरोना पॉजिटिव, इसके साथ ही प्रदेश में 30 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 23 Mar 2020 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
One more women in Uttar Pradesh found Corona Positive.
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

यूपी में पीलीभीत की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उमरा के लिए 38 लोग गए थे जिनमें से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बाकी 37 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


बता दें कि आईसीएमआर के मुताबिक, रविवार शाम 81 नए मामलों के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 396 हो गई है। रविवार को तीन मौतें हुई इसके साथ ही मृतकों की संख्या 7 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले, नोएडा में रविवार को नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हो गई है। इनमें नोएडा, आगरा, लखनऊ के 8-8, गाजियाबाद के दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी और पीलीभीत का एक-एक मरीज शामिल है। इसके अलावा 55 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


राज्य संक्रामक रोग निदेशालय से जारी सूचना के मुताबिक अब तक कुल 1314 लोगों के सैंपल जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजा गया है। इनमें से 1187 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 96 की रिपोर्ट आना बाकी है। नेपाल-भारत सीमा पर भी 15.35 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। एयरपोर्ट पर 26359 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

रविवार तक 8051 ऐसे यात्रियों की पहचान की जा चुकी है, जो करोना वायरस से प्रभावित देशों से आए हैं। 4585 यात्रियों की पहचान करके उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। 68 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 1558 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। जांच में सभी का स्वास्थ्य बेहतर मिला है। अब तक प्रदेश में विदेश से लौटे 398 यात्रियों को कोराना वायरस के लक्षणों के आधार पर चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed