फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more case of zika virous in lucknow

राजधानी में जीका का तीसरा केस मिला, हुसैनगंज क्षेत्र में दो मरीज मिलने से हड़कंप

Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
One more case of zika virous in lucknow
राजधानी में जीका वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हुसैनगंज में फूलबाग के बाद लालकुआं में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। यहां एक महिला में जीका वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एक ही क्षेत्र में दो मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब तक जीका वायरस के तीन मामले सामने आ चुके हैं।
लालकुआं निवासी 46 वर्षीय महिला को करीब चार दिन पहले बुखार आया था। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने डेंगू, टायफाइड, मलेरिया की जांच कराई।
सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं तो नमूना केजीएमयू भेजा गया। यहां शुक्रवार शाम को रिपोर्ट में जीका वायरस की पुष्टि हुई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि महिला को घर में 15 दिन के लिए आइसोलेट किया गया है। परिवार के चार लोगों के नमूने लिए गए हैं।
उधर, रिपोर्ट आने से पहले फूलबाग निवासी मरीज अंबेडकरनगर चला गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उससे संपर्क कर अंबेडकरनगर सीएमओ से आइसोलेट करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर मरीज टीम को चकमा देकर शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गया। यहां उससे आइसोेलेट रहने को कहा गया है।
संपर्क में आए 106 लोगों के नमूने लिए गए
राजधानी में संक्रमितों के संपर्क में आए 106 लोगों के नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं। फूलबाग में किराए पर रह रहे मरीज की पत्नी, बेटी व मकान मालिक समेत 52 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसी तरह कृष्णानगर में मरीज के संपर्क में आने वाले 54 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीका प्रभावित क्षेत्र के एक किमी. में एंटीलार्वा, फॉगिंग
जीका वायरस से प्रभावित इलाकों में फॉगिंग व सैनिटाइजेशन के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव एक किलोमीटर के दायरे में किया जा रहा है। शुक्रवार को जीका का तीसरा मामला सामने आने पर सफाई व फॉगिंग पर विशेष जोर दिए जाने के निर्देश नगर निगम प्रशासन ने दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि जीका प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम की टीम भी जा रही है। ऐसे इलाके में एक किलोमीटर के दायरे में एंटीलार्वा और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, जबकि फॉगिंग भी दो बार कराई जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में सफाई, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग विशेष तौर पर कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी घरों में जमा पानी की जांच को लेकर टीमें लगाई गई हैं।
संयुक्त रूप से किए जा रहे बचाव के उपाय
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि जीका प्रभावित इलाकों में नगर निगम की टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ जा रही है। उस इलाके में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन और एंटीलार्वा का काम सघनता से कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए इलाकों में बचाव को लेकर एंटीलार्वा और फॉगिंग कराई जा रही है।
तीन सरकारी अस्पतालों में 38 बेड रिजर्व
जीका के मामले सामने आने के बाद सभी अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में 38 बेड रिजर्व किए गए हैं। बेड पर मच्छरदानी भी लगेगी। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, अभी तीन बेड ही आरक्षित किए गए हैं। मरीज बढ़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं, बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान में गंभीर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था की जाएगी।
लखनऊ में भी बनेंगे कंटेनमेंट जोन
जीका के प्रसार को रोकने के लिए कानपुर की तर्ज पर कंटेनमेंट जोन बनेंगे। लखनऊ में भी जीका से प्रभावित क्षेत्रों में नियंत्रण करने के निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट जोन में 400 मीटर, एक किलोमीटर और तीन किलोमीटर के क्षेत्र में बुखार पीड़ितों और गर्भवती को चिह्नित किया जाएगा। टीमें उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में टीम-09 की बैठक में यह दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डेंगू के 25 नए मरीज मिले
राजधानी में डेंगू मरीजों का ग्राफ शुक्रवार को कुछ बढ़ गया। अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू के 25 मरीज सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि अलीगंज, इंदिरानगर, एनके रोड, चिनहट, सिल्वर जुबली, गोसाईंगंज, गुडंबा, सरोजनीनगर, महानगर क्षेत्र में डेंगू के रोगी पाए गए। 4035 घरों में से 11 में मच्छरों के पनपने की स्थिति मिलने पर नोटिस जारी किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed