फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more accused arrested in Btech student Prashant Singh's murder case.

बीटेक छात्र हत्याकांड में एक और आरोपी निखिल मिश्रा गिरफ्तार, तीन पहले ही भेजे जा चुके जेल

Fri, 28 Feb 2020 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Feb 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in Btech student Prashant Singh's murder case.
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में बीटेक छात्र प्रशांत सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को एक अन्य आरोपी निखिल मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला पहले ही खीरी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। निखिल मिश्रा को मिलाकर अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

विज्ञापन


मामले का मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला पहले ही खीरी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। निखिल मिश्रा को मिलाकर अब तक हत्याकांड में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि 20 फरवरी को गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर बीबीडी के बीटेक छात्र प्रशांत सिंह (23) की फिल्मी अंदाज में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रशांत अलकनंदा अपार्टमेंट में रहने वाली मुंहबोली बहन से मिलने गया था जहां 12-14 हमलावर पहले से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


उसके कार से अपार्टमेंट पहुंचते ही युवकों ने उस पर हमला कर दिया। कार की ड्राइविंग सीट की तरफ के शीशे तोड़कर हमलावरों ने प्रशांत के सीने पर चाकू घोंप दिया। वह जान बचाने के लिए अपार्टमेंट की तरफ भागा और सीढिय़ों पर औंधे मुंह गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक का बेटा भी था आरोपी, हत्या पर ये किया था खुलासा

इसके पहले हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए अमन बहादुर (बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह का बेटा) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि वारदात के एक दिन पहले बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी में प्रशांत और बीबीडी से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़़ाई कर रहे अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर के बीच जूनियर-सीनियर की लड़ाई में मारपीट हो गई थी।

अर्पण ने प्रशांत के साथी सभय मिश्रा को फोन कर बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने प्रशांत पर हमले की साजिश रची और अमन बहादुर व अन्य लड़कों को साथ में लेकर उसकी तलाश करने लगा। दोपहर में खबर मिली कि प्रशांत अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी मुंहबोली बहन के घर जाने वाला है। अर्पण व उनके 10-12 साथी अलकनंदा पहुंच गए और गेट के आसपास खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे।

जैसे ही वह कार से आया, अर्पण व उसके साथियों ने हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़कर उस पर चाकू से वार किया। बुरी तरह से घायल प्रशांत कार से उतरकर अपार्टमेंट के भीतर एम ब्लॉक की तरफ भागा और सीढ़ियों पर जाकर गिर पड़ा। सूचना पाकर आई पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed