फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One month wait for MRI, five days for ultrasound

Lucknow News: एमआरआई के लिए एक माह, अल्ट्रासाउंड के पांच दिन इंतजार

Fri, 05 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
One month wait for MRI, five days for ultrasound
लखनऊ। लोहिया संस्थान के रेडियोथेरेपी भवन में लगी एमआरआई मशीन आठ महीने से खराब पड़ी है। ओपीडी के मरीजों की एमआरआई व अल्ट्रासाउंड का पूरा भार एक मशीन पर आ गया है। इस कारण एमआरआई के लिए एक महीना व अल्ट्रासाउंड के लिए पांच दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संस्थान में दो एमआरआई मशीनें थी। रेडियोथेरेपी भवन में लगी एमआरआई मशीन के ठीक न होने से मरीजों को हॉस्पिटल ब्लॉक में लगी मशीन पर भेजा जा रहा है। यहां तुरंत एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत सिर, रीढ़ की हड्डी, पेट के कैंसर के मरीजों को हो रही है। रोजाना डेढ़ सौ मरीज बिना जांच के लौट रहे हैं। इनमें से काफी मजबूरन निजी केंद्र भी जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि नए एमआरआई भवन का काम पूरा हो गया है। एक-दो महीने में नई मशीन लगा दी जाएगी। भर्ती मरीजों की एमआरआई व अल्ट्रासाउंड डॉक्टर के लिखने पर तुरंत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed